राजसमंद। भाजपा जिला कार्यालय में 28 नवंबर को आयोजित महिला सम्मेलन में देश की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। सम्मेलन में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प ने देश में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनसंख्या देश की सबसे बड़ी ताकत है और महिलाओं, युवाओं और स्टार्टअप्स को सक्षम बनाना इस अभियान का मूल उद्देश्य है।

अग्रवाल ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देना, कृषि, उद्योग एवं एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करना, डिजिटल इंडिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक तकनीक पहुँचाना और महिलाओं को ऋण, प्रशिक्षण व बाजार उपलब्धता जैसी सुविधाएँ देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भारत की महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तभी देश सशक्त बनेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं, उद्यम विकास और आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी।

सम्मेलन में राजसमंद की महिला समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे साबुन, अगरबत्ती और विभिन्न प्रकार के मसालों के स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति छापरवाल, सविता सनाढ्य, तरुणा कुमावत, पुष्पा पालीवाल, लखपति दीदी और सविता कंवर ने भी महिलाओं को संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन सविता सनाढ्य और नीलम न्याति ने किया, जबकि आभार राधारानी राजोरा ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला संयोजक माधव लाल चौधरी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। सम्मेलन ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story