राजसमंद प्रवास पर हमीद खान मेवाती का भव्य स्वागत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन
राजसमंद प्रवास पर केलवा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती का भव्य स्वागत हुआ। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई।

तस्वीर में केलवा में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती और अन्य कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
आमेट। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के राजसमंद प्रवास के दौरान केलवा आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजमत कुरैशी के नेतृत्व में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने पगड़ी और ऊपरना पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ने संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, उसके विस्तार पर कार्य करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी माहों में प्रस्तावित नगर निकाय, नगर परिषद और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री एडवोकेट जंग बहादुर खान, अयूब खान तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान की विशेष उपस्थिति रही। वहीं भाजपा कार्यकर्ता जिला महामंत्री शौकीन खान सिंधी, जिला कोषाध्यक्ष इलमुदिन, नगर अध्यक्ष उस्मान खान पठान, उपाध्यक्ष फरीद खान, पूर्व पार्षद दिलदार हुसैन, हिसामुदिन कुरैशी, हातिम भाई बोहरा, आबिद हुसैन उस्ता सहित जिलेभर से आए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती से सीधा संवाद किया। इस संवाद के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा भविष्य की रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच सीधे संवाद के माध्यम से भविष्य की रणनीतियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूती मिली।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
