खमनोर: भाजपा मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
मोलेला के खेड़ा देवी माता जी मंदिर में आयोजित सात सत्रों के प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं एवं कार्य पद्धति की जानकारी दी गई।

खमनोर। भारतीय जनता पार्टी खमनोर मंडल द्वारा वैचारिक सुदृढ़ीकरण और संगठनात्मक कौशल विकास के उद्देश्य से गाँव मोलेला स्थित खेड़ा देवी माता जी मंदिर प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। प्रातःकाल शुरू हुआ यह गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम देर शाम तक चला, जिसमें भाजपा की रीति-नीति और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। इस शिविर में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन सिंह परमार द्वारा की गई, जबकि विधानसभा प्रभारी (पंचायत राज चुनाव) नरेश पालीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में वर्गाधिकारी रमेश दवे, वर्ग नियंत्रक गोपाल सिंह मोलेला और वर्ग संयोजक कृष्णदेव सिंह चौहान ने मुख्य भूमिका निभाई। शिविर के दौरान कुल सात महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता शरद बागोरा, प्रदीप काबरा, वीरेंद्र पुरोहित, लाल जी मीणा, कैलाश चन्द्र श्रीमाली और संदीप श्रीमाली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इन सत्रों के माध्यम से उद्घाटन, मनोरंजन, वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास विस्तार, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार: हमारी दृष्टि एवं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर गहन प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता किशन सिंह बल्ला, नारायण लाल पालीवाल, गोपी लाल जैन, सूरजमल जटीया, शम्भू सिंह, नरेश सुथार, डालू सिंह, संदीप मेघवाल, मोहन सिंह उनवास, राजेंद्र श्रीमाली, भूपेन्द्र पालीवाल, किशन सिंह, लक्ष्मण सिंह, शंकर नागदा, रोड सिंह, नारू लाल गमेती, श्रीमती कोमल सोनी, चेतन पंवार, श्रीमती गीता श्रीमाली, उदय सिंह, रूप सिंह सर की भागल, श्रीमती दुर्गा प्रजापत, हिरा लाल गमेती, विनोद पालिवाल, सुश्री तारा गमेती, तनसुख सोनी, बसंती लाल लोढ़ा, शांति लाल एवं अंकित पालीवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण शिविर न केवल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि आगामी राजनैतिक चुनौतियों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
