खमनोर में भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, 1965 के पार्टी भूखंड से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव
हनुमान टेकरी मंदिर में आयोजित बैठक में 13 सदस्यीय कमेटी गठित, ग्राम विकास अधिकारी को अतिक्रमण मुक्त भूखंड हेतु सौंपा आवेदन।

खमनोर के बस स्टैंड स्थित हनुमान टेकरी मंदिर प्रांगण में भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान चर्चा करते मंडल अध्यक्ष मदन सिंह परमार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता।
खमनोर(प्रातकाल संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर खमनोर मंडल के सभी बूथों एवं मंडल मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। खमनोर मंडल का कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित हनुमान टेकरी मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष मदन सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ध्वजा रोहण एवं दीप प्रज्वल के पश्चात कार्यक्रम को रमेश चंद्र दवे जिला महामंत्री किसान मोर्चा, प्रेम शंकर माली, मदन सिंह, तनसुख सोनी ने सम्बोधित किया। आभार एवं धन्यवाद कृष्ण देव सिंह मंडल महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन चैतन्य प्रकाश पंवार मंडल महामंत्री ने किया।
कार्यकर्ताओं ने किया संगठनात्मक चर्चाओं का मंथन
कार्यकम में वक्ताओं ने भाजपा कि कार्य शेली, अब तक के सफर ओर वर्तमान में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। सभी कार्यकर्ताओं का तिलक निकाल उपरना पहनाकर, प्रसाद वितरण कर इस शुभ अवसर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवर कुम्हार, प्रेमशंकर पालीवाल, विनोद पालीवाल, श्याम दर्जी पंवार, मोहन सिंह गौड, ईश्वर सिंह, डालू सिंह, शैलेश गिरी, श्रीमति गीता मेघवाल, सुश्री तारा गमेती, मुकेश इन्टोदिया, शंभू सिंह, पारस जैन, निर्मल पालीवाल, जीवन लोहार, किशोर सिंह, रमेश माली, लाल चंद कोठारी, गोपाल माली एवं अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे।
पार्टी भूखंड से अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष कमेटी का गठन
बैठक में पार्टी कार्यालय के लिए सन 1965 में खरीदे हुए भूखंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव लिया गया जिसमें 13 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। सभी कमेटी सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत जाकर ग्राम विकास अधिकारी को उचित कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन दिया गया। कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित भूखंड का भी अवलोकन किया।

Vinod Paliwal, Rajsamand
नाम: विनोद पालीवाल
वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)
कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)
बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन
विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच
परिचय
विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)
