कुंभलगढ़ में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से होगा शुरू
राजसमंद भाजपा के इस शिविर में 11 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अंत्योदय दर्शन और आगामी संगठनात्मक रणनीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कुंभलगढ़ के एवरेस्ट हिल रिसोर्ट में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों का जायजा लेते भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला प्रभारी नीरज जैन और अन्य पदाधिकारी।
राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ स्थित एवरेस्ट हिल रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से शुरू होगा। दो दिवसीय यह प्रशिक्षण वर्ग 18 मई सोमवार शाम 4 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक विषयों, आगामी रणनीति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को लेकर कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ग 17 मई रविवार सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा और इसमें जिले भर से अपेक्षित पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला प्रभारी नीरज जैन, जिला वर्गाधिकारी दीनदयाल जी, जिला उपाध्यक्ष माधव लाल चौधरी, महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह पंवार, जयदित्य सिंह भाटी और लक्ष्मण गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से जोड़ना है। भाजपा संगठन इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से तैयार करने पर जोर देगा। कुंभलगढ़ में आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण वर्ग जिले में भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
