भीम-देवगढ़ (राजसमंद)। राजस्थान बजट सत्र 2025-26 में भीम-देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विधायक हरि सिंह रावत के प्रयासों से क्षेत्र के आठ सरकारी विद्यालयों के भवन निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। इन स्वीकृतियों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह बजट राज्य सरकार की शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की नीति का हिस्सा है।

बजट के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजीतगढ़ के लिए 1 करोड़ रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खजूरिया के लिए 70 लाख रुपये, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मेडिया के लिए 1 करोड़ रुपये, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नेड़ी के लिए 1 करोड़ रुपये तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बरातों का बाड़िया के लिए 70 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

इसी क्रम में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिवेर के लिए 25.28 लाख रुपये, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेड़ा जस्सा के लिए 50 लाख रुपये तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नंदावट के लिए 25.28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन स्वीकृतियों पर विधायक हरि सिंह रावत तथा भाजपा जिला मंत्री रणजीत सिंह रावत ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और भीम-देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास अधिक गति से आगे बढ़ेगा। शिक्षा से जुड़े इन निर्माण एवं विकास कार्यों की स्वीकृति को क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story