राजसमंद जिले के भीम में सोमवार को शिक्षा जगत में हलचल मचाने वाला घटनाक्रम सामने आया। भीम कन्या महाविद्यालय को राजकीय महाविद्यालय में मर्ज करने के प्रस्ताव के खिलाफ छात्राओं, स्थानीय लोगों और कांग्रेस के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भीम विधायक हरि सिंह रावत और भजनलाल सरकार के खिलाफ "हाय-हाय" के नारे लगाते हुए इस निर्णय को जनहित के खिलाफ बताया।

पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भीम एसडीएम को सौंपा। रावत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कॉलेज मर्जर के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और उग्र हो जाएगा।

सुदर्शन सिंह ने कहा कि कन्या महाविद्यालय में वर्तमान में लगभग 260 छात्राएं अध्ययनरत हैं और यहां पीजी साइंस संकाय भी संचालित है। यह महाविद्यालय दूर-दराज की छात्राओं के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। उनके अनुसार, कॉलेज के मर्ज होने पर छात्राओं की पढ़ाई पर प्रत्यक्ष असर पड़ेगा और कई छात्राएं शिक्षा से वंचित हो जाएंगी।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जाप्ता तैनात कर स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास किया और घटनास्थल पर कानून व्यवस्था सुनिश्चित की।

भीम कन्या महाविद्यालय के मर्जर प्रस्ताव ने स्थानीय समुदाय और छात्राओं में गहरी चिंता उत्पन्न कर दी है। इस मुद्दे पर आगे की सरकारी कार्रवाई और प्रशासनिक निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story