भीलवाड़ा/राजसमंद। राजसमंद जिले की एक विवाहिता की भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसमें मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोही (राजसमंद) निवासी कैलाश चन्द्र आचार्य ने पुलिस थाना काछोला में दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री उमा उर्फ उर्मिला आचार्य का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से काछोला निवासी जानकी लाल आचार्य के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

परिजनों के अनुसार पति जानकी लाल, ससुर देवकिशन और सास नर्बदा लगातार 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। साथ ही पति द्वारा अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात कहकर भी मृतका को धमकाया जाता था। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि 23 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर उर्मिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई।

जब परिजन महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचे तो उन्हें उसकी मृत्यु की जानकारी मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को ही उर्मिला को जहर दिया गया था और हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर बड़े अस्पताल नहीं ले जाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका का स्त्रीधन और जेवरात भी ससुराल पक्ष के पास होने की बात सामने आई है।

पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। काछोला थाना पुलिस के अनुसार शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत के गंभीर पहलुओं को उजागर करता है, जिसकी जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story