भामाशाह कन्हैयालाल चीपड़ ने पीएम श्री विद्यालय आमेट में करवाई ट्यूबवेल
विद्यालय में व्याप्त पेयजल समस्या के समाधान हेतु भामाशाह ने निजी सहयोग से करवाया ट्यूबवेल निर्माण, पानी की भरपूर आवक से छात्रों और स्टाफ को मिली बड़ी राहत।

आमेट। शिक्षा के मंदिर में परोपकार की अविरल धारा बहाते हुए नगर के प्रसिद्ध भामाशाह कन्हैयालाल चीपड़ ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में पेयजल संकट के स्थाई समाधान हेतु निजी आर्थिक सहयोग से ट्यूबवेल का निर्माण करवाया है। विद्यालय परिसर में खुदवाई गई इस ट्यूबवेल में पानी की भरपूर आवक होने से अब विद्यार्थियों और स्टाफ को जल आपूर्ति के लिए बड़ी राहत प्राप्त हुई है।
इस पुनीत कार्य में भामाशाह प्रेरक एवं बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। भामाशाह के इस अनुकरणीय योगदान पर विद्यालय परिवार द्वारा एक गरिमामयी आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में उपस्थित अतिथियों और स्टाफ सदस्यों ने भामाशाह कन्हैयालाल चीपड़ एवं प्रेरक विरेन्द्र सिंह चुण्डावत का आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य एवं समाजसेवी चतर लाल डांगी, उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, एसडीएमसी सचिव जगदीश चन्द्र शर्मा तथा एसएमसी प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने भामाशाह के इस कदम को विद्यालय विकास में मील का पत्थर बताया। इस दौरान प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, सर्वेश्वर सालवी और बालकृष्ण आमेटा सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। भामाशाह द्वारा किया गया यह जल दान न केवल विद्यालय की मूलभूत आवश्यकता को पूर्ण करेगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति एक प्रेरक संदेश भी प्रसारित करेगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
