जिला स्तरीय बार एसोसिएशन खेल स्पर्धा: नाथद्वारा क्रिकेट और राजसमंद वॉलीबॉल में चैंपियन
आमेट के पीएम श्री विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय रात्रि कालीन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार टांक ने विजेताओं को किया सम्मानित।

आमेट में आयोजित जिला स्तरीय बार एसोसिएशन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार टांक।
आमेट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल स्टेडियम में आयोजित हुई बार एसोसिएशन की पहली बार जिला स्तरीय तीन दिवसीय रात्रि कालीन खेलकूद स्पर्धा के तीसरे दिन वाॅलीबाल में राजसमंद सी टीम ने भीम बार एसोसिएशन की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं क्रिकेट के फाइनल मैच में बार एसोसिएशन नाथद्वारा टीम ने आमेट बार एसोसिएशन टीम को पराजित कर विजेता बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट आमेट विजय कुमार टांक थे, जबकि अध्यक्षता बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने की।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन आमेट के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चुण्डावत, प्रदीप सिंह राठौड़, समुन्दर सिंह चुण्डावत, प्रमोद लक्ष्कार, संयोजक धर्मेश शर्मा, खेल प्रभारी गिरीराज डाकोत, शिक्षक मुकेश वैष्णव, बार एसोसिएशन भीम के अध्यक्ष चैन सिंह, राजसमंद सचिव नरोत्तम पालीवाल, आमेट सचिव मोहम्मद नूर शेख, उपाध्यक्ष मनोहर लाल खटीक, खेल मंत्री सत्यनारायण व्यास और अशोक खटीक उपस्थित थे।
न्यायिक मजिस्ट्रेट का संबोधन और खेल भावना
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार टांक ने कहा कि "खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा व सौहार्द भावना बढ़ती है एवं शारीरिक रूप से खेलों के माध्यम से स्वस्थ व तंदुरुस्त रहा जा सकता है।" उन्होंने आमेट बार एसोसिएशन द्वारा प्रथम बार रात्रि कालीन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जनरल रेफरी गिरीराज डाकोत ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन शिक्षाविद् मुकेश वैष्णव द्वारा किया गया।
विजेता खिलाड़ियों और निर्णायकों का सम्मान
मुख्य जिला न्यायाधीश विजय कुमार टांक व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत व अतिथियों ने क्रिकेट, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज खेलकूद स्पर्धाओ में विजेता व उपविजेता रहे अधिवक्ता खिलाड़ियों को ट्राफी व मोमेंटो पारितोषिक में देकर सम्मानित कर हौसला अफजाई की। इसके साथ ही मुख्य अतिथि मजिस्ट्रेट विजय कुमार टांक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक भूमिका में रहे जनरल रेफरी गिरीराज डाकोत, गायड़ सिंह चुण्डावत, मुकेश वैष्णव, रंगलाल गुर्जर, सीताराम अहीर, राजेश खटीक, गजेन्द्र सिंह चौहान, कुलदीप खटीक, दयाराम मीणा, पंकज गाडरी, अशोक कुमार खटीक, पवन बागवान और कैलाश जाट को ईकलाई व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
ऐतिहासिक आयोजन और आभार प्रदर्शन
बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने अतिथियों, निर्णायक मंडल और बार एसोसिएशन आमेट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संदीप वैष्णव, प्रभु प्रकाश सिंह, विनोद मेवाड़ा, प्रभुल शर्मा, हरि सिंह चुण्डावत, करण सिंह भाटी, विकास शर्मा, शान्ति लाल बुनकर, आदित्य शर्मा, किशन लाल बैरवा, अजय बोलीवाल, मनीष शर्मा, राहुल पगारिया तथा महिला अधिवक्ता हंसा वसीटा, भूमिका, मनीषा वैष्णव, विद्या, अभिलाषा पारीक सहित राजसमंद जिले के अनेक अधिवक्ताओ की गरिमामय उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
