24 श्रेणी पालीवाल समाज के अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल के जन्मदिवस पर युवाओं ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और सामाजिक विकास पर चर्चा की।

केलवा गढ़। 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमान बद्रीलाल पालीवाल (बद्री महाराज) के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी बद्रीलाल पालीवाल का युवाओं ने केलवा गढ़ में मेवाड़ी पगड़ी एवं ईकलाई पहनाकर जन्मदिवस की बधाई दी तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में युवाओं ने उनके प्रति स्नेह एवं मार्गदर्शन की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर 24 श्रेणी पालीवाल समाज अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज के विकास के लिए युवाओं को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज में बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा एवं व्यापार जैसे ज्वलंत विषयों पर परस्पर सहयोग की आवश्यकता है तथा वरिष्ठ जन एवं युवाओं को एक मंच पर आकर मंथन करना चाहिए।

इस आयोजन में समाज युवा संयोजक गिरीश पालीवाल (धोईन्दा), युवा अध्यक्ष हितेश पालीवाल, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष उमेश पालीवाल, सह कोषाध्यक्ष विवेक पालीवाल, मीडिया प्रमुख निर्मल पालीवाल, ब्रह्म शक्ति तहसील अध्यक्ष सुनील पालीवाल, केलवा युवा अध्यक्ष कमलेश पालीवाल सहित युवा साथी गिरीराज पालीवाल, लव पालीवाल, रंजीत पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल एवं नरेश पालीवाल सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

समारोह में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और समाज नेतृत्व के प्रति सम्मान भाव ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की तथा समाजिक एकता एवं विकास के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story