आमेट, राजसमन्द – कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने आमेट मुस्लिम समाज के सक्रिय और प्रखर नेता आज़ाद शाह को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, राजसमन्द का महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ने मुस्लिम समाज में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा की लहर पैदा कर दी है।

नियुक्ति के बाद आज़ाद शाह ने संगठन और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को स्वीकार किया और कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समाज की उम्मीदों के अनुरूप निभाएंगे। शाह की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी नियुक्ति जिलेभर में संगठन को नई ऊर्जा देगी और समुदाय के विकास तथा सामंजस्य में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

इस अवसर पर आमेट नगरपालिका के निर्वतमान अध्यक्ष केलाश मेवाड़ा, निर्वतमान नगरपालिका उपाध्यक्ष हाजी मीरू खांन मंसुरी, सुन्नत जमाअत आमेट के पूर्व सदर जहूर हुसैन शोरघर, कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष ललित गेलडा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल तेली, फारूक शाह, ईलाहीबक्ष कुरैशी, सिराज शेख, पूर्व पार्षद व अधिवक्ता प्रदीप सिंह राठौड़, मनोहर लाल खटीक, सुरेश सिंह खिंची, ताहीर शौरघर, अस्लम उस्ता, इमरान शाह, सलीम शौरघर, शांतिलाल सोनी, अशरद हुसैन शेख, शाहरुख शेख, जमील कुरैशी, मजहर कुरैशी, आदिल कुरैशी, प्रकाश खटीक, हरिश रैबारी, ललित लौहार, घनश्याम सिंह पंवार, ईकबाल छीपा, पंकज टेलर सहित बड़े बुजुर्गों और युवाओं ने शाह की नियुक्ति पर खुशी और समर्थन व्यक्त किया।

शाह की नियुक्ति को मुस्लिम समाज में भरोसे और उत्साह का प्रतीक माना जा रहा है। उनके नेतृत्व के तहत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संगठनात्मक विकास के साथ-साथ सामाजिक समन्वय को भी नई दिशा मिलने की संभावना है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story