केलवा क्षेत्र के समीपवर्ती निर्मल ग्राम पंचायत पसुन्द के युवा सरपंच और समाजसेवी अयन जोशी को विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ का राजसमंद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अयन जोशी की यह नियुक्ति उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा कार्यों, संगठन के प्रति सक्रियता और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा विप्र सेना सुप्रीमो सुनील तिवारी एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा की सहमति के बाद युवा प्रदेशाध्यक्ष नरेश मेहता तथा प्रदेश महामंत्री दिनेश (दर्गेश) जोशी द्वारा की गई।

अयन जोशी को राजसमंद जिले में संगठन का विस्तार करने के साथ ही युवाओं को राष्ट्र एवं समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने का दायित्व सौंपा गया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि अयन जोशी के नेतृत्व में राजसमंद जिले में युवा प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी।

नियुक्ति के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अयन जोशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वे जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्य करेंगे।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story