राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत का जन्मदिन सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ मनाया गया, जिसमें सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार के निर्देशानुसार राजसमन्द अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही नाथद्वारा स्थित हज़रत गनी बाबा सरकार के दरबार में चादर शरीफ, फूल, इत्र और मिठाई पेश कर अशोक गहलोत की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगी गई।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह, जिला प्रवक्ता वहाब खान, जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, जिला संगठन महासचिव लुकमान उस्ता, जिला उपाध्यक्ष सरताज खान, नगर अध्यक्ष सरदारगढ़ आसिफ अली उस्ता सहित गनी बाबा दरगाह कमेटी के सदर सलीम मेवाफरोस, दरगाह खादिम रिज़वान साहब, जावेद बैग मिर्जा और इमरान शेख समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस आयोजन ने सामाजिक सौहार्द, सेवा भावना और सामुदायिक एकजुटता का संदेश देते हुए जननायक अशोक गहलोत के प्रति सम्मान और समर्थन को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story