आमेट, 4 अक्टूबर। अणुव्रत समिति आमेट के तत्वावधान में आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के चौथे दिन पर्यावरण दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। तुलसी हिंदी मीडियम विद्यालय के प्रांगण में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है। वृक्ष जीवन के आधार हैं तथा स्वच्छ हवा, जलवायु संतुलन और स्वस्थ जीवन के लिए इनका विशेष महत्व है।

कार्यक्रम में अणुव्रत समिति परामर्शक महेंद्र कुमार बोहरा, सभा उपाध्यक्ष मनोहर लाल पितलिया, सहमंत्री सुदीप छाजेड़, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु छाजेड़, मंत्री अनीता छाजेड़, उपाध्यक्ष चेतना डांगी, मीना पामेचा, रीतु ढिलीवाल सहित समिति के सदस्य और अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी पवन कच्छारा ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story