पीएम श्री विद्यालय में अणुव्रत सप्ताह का पांचवां दिन नशामुक्त दिवस के रूप में मनाया
आमेट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पांचवें दिन नशामुक्त दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को नशे के नुकसान बताए गए और नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।

तस्वीर में आमेट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत आयोजित नशामुक्त दिवस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और शिक्षक नजर आ रहे हैं।
आमेट में अणुव्रत समिति आमेट की ओर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का पांचवां दिन नशामुक्त दिवस के रूप में मनाया गया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मित्र मंडल परिसर में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अणुव्रत समिति आमेट की अध्यक्ष रेणु छाजेड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव और बहादुर मीणा मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशे और उनसे होने वाले शारीरिक नुकसान एवं बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने नशामुक्त भारत अभियान की अवधारणा प्रस्तुत की। उन्होंने स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने के लिए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा ने बच्चों को स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार को भी नशामुक्त रखने का संकल्प दिलाया।
विद्यालय परिवार की ओर से अणुव्रत समिति की अध्यक्ष रेणु छाजेड़ का ईकलाई पहनाकर अभिनंदन किया गया। नशामुक्ति में योगदान देने वाले छात्र हितेश लौहार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, सुरभि छीपा आदि मौजूद रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
