आमेट, 2 अक्टूबर। तुलसी अमृत विद्यापीठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अणुव्रत उद्घोषण सप्ताह के द्वितीय दिवस पर अणुव्रत प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अणुव्रत के सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और अनुशासित जीवन के प्रति प्रेरित किया गया। गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों और उपस्थित शिक्षकों ने सामूहिक रूप से अणुव्रत गीत का महासंगान किया। विद्यार्थियों ने अणुव्रत के सिद्धांतों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

अणुव्रत समिति की अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अणुव्रत के सिद्धांतों और मूल्यों को दैनिक जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सत्य, अहिंसा, अनुशासन, नैतिकता एवं सदाचार को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। अणुव्रत समिति परामर्शक महेंद्र कुमार बोहरा ने विद्यार्थियों को अणुव्रत आंदोलन के प्रवर्तक आचार्य श्री तुलसी के विचारों से अवगत कराया तथा सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के शाला अध्यक्ष श्री अरविंद भारसारिया एवं मंत्री श्री अशोक गांधी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश तांबोली ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारना भी है।

कार्यक्रम में गांधी जयंती के संदर्भ में विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं सत्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें शास्त्री जी के जीवन से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाएं मधु माहेश्वरी, पूनम पुरोहित, शारीरिक शिक्षक विष्णु सिंह भाटी, पीरु लाल देशांतरी, उमेश सोनी, मुकेश मेवाडा, राहुल सोनी, अनीता जीनगर, अंजली खटीक, वंशिका बोहरा, तनवी कोठारी, मीना कुमावत सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मंच संचालन अनीता छाजेड़ ने किया। उपाध्यक्ष चेतना डांगी ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन, सदाचार, देशप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story