समारोह की अध्यक्षता एवं गरिमामय उपस्थिति

  • समारोह की अध्यक्षता विद्यालय संचालक, पत्रकार, निजी विधालय संगठन आमेट के ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी ने की।
  • मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव उपस्थित रहे।
  • विशिष्ट अतिथि साकेत साहित्य संस्थान आमेट ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षाविद मुकेश वैष्णव, विधालय व्यवस्थापिका श्रीमती सुनिता वैष्णव एवं छात्र संसद अध्यक्ष विजय प्रजापत की गरिमामय उपस्थिति रही।

आगन्तुक अतिथियों का विधालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिलक लगा, उपरना ओढा एवं पगड़ी पहनाकर पारम्परिक रूप से आत्मिय स्वागत की रस्म अदा की।


प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए समारोह में विद्यालय में वर्ष पर्यन्त आयोजित हुए सांस्कृतिक, खेलकूद, साहित्यिक, शैक्षिक एवं विविध ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो पारितोषिक के रूप में प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने ज्ञानवर्धक अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं अभिभावकगणो का मनमोहा।

अतिथियों का उद्बोधन और मार्गदर्शन

  • मुख्य अतिथि सीबीईओ नारायण सिंह राव ने कहा कि "शिक्षा जीवन का निर्माण करती है एक शिक्षित व्यक्ति देश‌ के विकास में अपना अहम योगदान देता है।"
  • विशिष्ट अतिथि साकेत साहित्य संस्थान के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने विद्यार्थियों को परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए प्रेरित किया।

भावभीनी विदाई एवं मंगल कामनाएं

दस वर्ष तक निरन्तर एक ही विधालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज ऐसा अवसर आया की उन्हें उच्च शिक्षा के लिए औपचारिक विदाई दी गई। इस अवसर पर कक्षा 8 में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के तिलक लगा, उपरना ओढा, श्रीफल भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की मंगल शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।


उपस्थिति एवं आभार

इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे:

  • विधालय प्रधानाचार्य करणसिंह
  • श्रीमती लक्ष्मी लोहार, श्रीमती मुराद बानु, श्रीमती क्रष्णा सुथार
  • उमेशा खटीक, प्रेरणा कंवर, रूपकंवर, आईशा बानु, गीता सोनी, सीमा देवी

विधालय व्यवस्थापिका श्रीमती सुनिता वैष्णव ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करतें हुए सभी का आभार प्रकट किया। समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक करणसिंह चौहान ने किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story