राजसमंद। स्वास्थ्य और जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनंता हॉस्पिटल के तत्वावधान में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देलवाड़ा के संयुक्त सहयोग से एक विशेष स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को डायबिटीज और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण, रोकथाम, जोखिम कारक और वैज्ञानिक उपचार संबंधी जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में MBBS 2022 बैच के छात्र ईश बीएस दत्ता और प्रिंसी चौधरी ने अपनी सूचनाप्रद पोस्टर प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित चिकित्सकों, स्टाफ और प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत एम, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उत्कर्ष खरे तथा CHC देलवाड़ा के MOIC डॉ. राकेश के अलावा PGJRs और इंटर्न उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने डायबिटीज और एड्स दोनों बीमारियों की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम, जीवनशैली में सुधार और समय पर चिकित्सा उपचार की अनिवार्यता पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जानकारी साझा करना था, बल्कि स्थानीय समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी रहा।

इस अभियान को अनंता हॉस्पिटल, अनंता हिल्स, नेशनल हाईवे 8, तहसील नाथद्वारा, जिला राजसमंद का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम ने स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में समुदाय में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story