राजसमंद जिले के आमेट शहर में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ शनिवार प्रातः 7:00 बजे विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ शुरू हुए इस राष्ट्रीय अभियान में “जनगणना से जनकल्याण” की थीम के साथ शहरी जनगणना टीम को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु की उपस्थिति में जनगणना-2027 अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई। उन्होंने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए सभी प्रगणकों और सुपरवाईजरों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनगणना टीम का तिलक-अभिनंदन किया गया तथा दही-मिश्री खिलाकर मंगल शगुन कराया गया।

जनगणना टीम में शामिल 4 सुपरवाईजर और 23 प्रगणकों को आधिकारिक जनगणना किट एवं छाते वितरित किए गए। भारत की पहली पेपरलेस जनगणना के तहत सभी प्रगणकों के स्वयं के मोबाइल फोन में HLO APP इंस्टॉल करवाया गया, जिसके माध्यम से मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद टीमों को फील्ड कार्य के लिए रवाना किया गया।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण की कार्य अवधि 16 मई 2026 से प्रारंभ होकर 14 जून 2026 तक लगातार चलेगी। प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे इस राष्ट्रीय जनकल्याणकारी अभियान में प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग प्रदान करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर जनगणना नियमित चार्ज सहायक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीपाल पारीक, बलवंत सिंह वरिष्ठ सहायक, चमनसिंह गहलोत कनिष्ठ सहायक, कृष्णकांत शर्मा कनिष्ठ सहायक, रवि श्रौत्रिय बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, हरिओम शर्मा, अभिषेक, नवनीत शर्मा, रेखा खींची, हारून मोहम्मद और रतन लाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

भारत की पहली डिजिटल और पेपरलेस जनगणना की दिशा में आमेट से शुरू हुआ यह अभियान प्रशासनिक तैयारी, तकनीकी समन्वय और जनसहभागिता का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभरा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story