आमेट के बाबा का डेरा में खुला बालवाड़ी केंद्र, बच्चों को मिलेगी प्रारंभिक शिक्षा
गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने से वंचित 30 से 35 बच्चों को जोड़ने के लिए जतन संस्थान और पंचायत ने शुरू की नई पहल।

राजसमंद के आमेट क्षेत्र के बाबा का डेरा में जतन संस्थान द्वारा आयोजित बालवाड़ी केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संस्थान के कार्यकर्ता, ग्रामीण और बच्चे।
आमेट क्षेत्र के बाबा का डेरा में प्रारंभिक शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए जतन संस्थान ने नई पहल करते हुए बालवाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र उपलब्ध नहीं होने और निकटतम केंद्र लगभग 1 से 2 किलोमीटर दूर होने के कारण यहां के 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के करीब 30 से 35 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा से दूर थे।
स्थिति को देखते हुए जतन संस्थान ने पंचायत के सहयोग से बच्चों का सर्वे कराया। सर्वे के आधार पर बाबा का डेरा में नए बालवाड़ी केंद्र की शुरुआत की गई। केंद्र का उद्घाटन प्रस्तावक अणछी देवी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज कार्यकर्ता हरिसिंह ने केंद्र पर आवश्यक भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर जतन संस्थान से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भारती खोईवाल, बालवाड़ी कोऑर्डिनेटर सीताराम, शिवलाल सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में शुरू किया गया यह बालवाड़ी केंद्र न केवल शिक्षा की पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
