आमेट राष्ट्रीय लोक अदालत में 72 प्रकरणों का निस्तारण, 18.86 लाख रुपये का हुआ सेटलमेंट
ताल्लुका विधिक सेवा समिति आमेट द्वारा आयोजित लोक अदालत में एन.आई एक्ट, फौजदारी और बैंक रिकवरी सहित विभिन्न श्रेणियों के लंबित मामलों को आपसी राजीनामे से सुलझाया गया।

आमेट ताल्लुका विधिक सेवा समिति परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायिक अधिकारी विजय टाक, सदस्य गोविंद सिंह और उपस्थित अधिवक्तागण एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि।
आमेट। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति, आमेट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विधिक अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में वर्षों से लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया गया।
न्यायिक बैंच एवं प्रकरणों का विवरण
विजय टाक (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) न्यायिक अधिकारी एवं गोविंद सिंह (उपखंड अधिकारी) सदस्य, लोक अदालत की बैंच द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 546 प्रकरण नियत किए गए थे। इनमें से भरण-पोषण से संबधित 03 प्रकरण एवं एन.आई एक्ट के 9 प्रकरण, फौजदारी के 24 प्रकरण, दीवानी के 02 प्रकरण, राजस्व प्रकृति के 01 प्रकरण एवं धन वसूली के प्री-लिटिगेशन के 33 प्रकरण सहित कुल 72 प्रकरण राजीनामा के माध्यम से निस्तारित किए गए।
वित्तीय निस्तारण और बैंक वार प्रगति
लोक अदालत के माध्यम से न केवल विवाद सुलझे बल्कि बड़ी मात्रा में रुकी हुई राशि का भी सेटलमेंट हुआ। कार्यवाही के दौरान कुल 18,86,790/- रूपये राशि का निस्तारण किया गया। विशेष रूप से न्यायालय के एन.आई एक्ट के 9 प्रकरणों में 14,19,630 /- रूपये के मामलों का निस्तारण हुआ एवं अजमेर विधुत वितरित निगम लिमिटेड आमेट के 1,91,078/- रूपये के मामलों का निस्तारण हुआ।
अधिवक्ताओं एवं विभिन्न विभागों की उपस्थिति
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता प्रहलादसिंह चुण्डावत, वरिष्ठ अधिवक्ता डालचन्द्र जाट, समुन्द्रसिंह चुण्डावत, सुश्री मनीषा वैष्णव उपस्थित रहे। साथ ही एस.बी.आई. बैंक, आमेट, बैंक ऑफ बडौदा, आमेट, आर.एम.जी.बी. बैंक, आमेट, आईसीआईसीआई बैंक आमेट, आईडीबीआई बैंक लावा, सरदारगढ़, बीएसएनएल आफिस, आमेट एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. आमेट के कर्मचारीगण एवं पक्षकारान् उपस्थित रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
