आमेट में श्रमिक योजनाओं के आवेदन अटके, यूनियन ने सहायक श्रम आयुक्त को दिया ज्ञापन
आमेट में श्रमिक योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन जन आधार से बैंक खाता लिंक नहीं होने के कारण अटके हैं। यूनियन ने 7 दिवस में समाधान की मांग की।

आमेट में असंगठित मजदूर यूनियन ने पंजीकृत हिताधिकारी श्रमिकों के शिक्षा एवं कौशल विकास सहित अन्य योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन सबमिट नहीं हो पाने का मामला उठाया है। इस संबंध में असंगठित मजदूर यूनियन आमेट जिला राजसमन्द के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सहायक श्रम आयुक्त राजसमन्द को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया और समाधान की मांग की।
अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक कल्याण मंडल के पंजीकृत हिताधिकारी श्रमिकों के शिक्षा एवं कौशल विकास एवं अन्य सभी योजना आवेदन ऑनलाइन करते समय जन आधार पोर्टल से बैंक की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। आवेदन प्रक्रिया में जन आधार से बैंक खाता लिंक नहीं होने का कारण बताते हुए आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि कई हिताधिकारी श्रमिकों को गत वर्ष सरकार की सहायता के माध्यम से शिक्षा एवं कौशल विकास योजना का लाभ मिला था। इस वर्ष आवेदन सबमिट नहीं होने की स्थिति में श्रमिक सरकार की योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
असंगठित मजदूर यूनियन आमेट ने सहायक श्रम आयुक्त राजसमन्द से मांग की कि विभाग की वेबसाइट पर हिताधिकारी श्रमिकों के जन आधार से बैंक खाता लिंक करने तथा हिताधिकारी के आवेदन सबमिट करवाने का कार्य 7 दिवस में पूरा करवाकर श्रमिकों को राहत पहुंचाई जाए।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
