आमेट थाना क्षेत्र के सेलागुड़ा गांव में सामलाती कुएं के पानी एवं खेत के धोरे को लेकर हुआ आपसी विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष के भगवान लाल कुमावत के सिर में चोट लगने से वे घायल हो गए, जिनका आमेट के उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार जारी है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आमेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना के एएसआई इन्द्र सिंह ने बताया कि लहरी लाल पुत्र कालूलाल कुमावत ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के सदस्य भगवान लाल, सोहनलाल एवं कृष्णा देवी के साथ खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गणेशलाल, बंशीलाल, शांतिलाल, किशनलाल, प्रेमलाल एवं सुरेश कुमार कुमावत निवासी सेलागुड़ा वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान भगवान लाल के सिर में चोट लगने से वे घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष की वनिता पत्नी बंशीलाल कुमावत ने भी आमेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी सास एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में टमाटर की खुदाई कर रही थी। इसी दौरान सोहनलाल, कृष्णा देवी, लहरी लाल एवं भगवान लाल निवासी सेलागुड़ा वहां आए तथा गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे उसके परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर घायलों का मेडिकल मुआयना कराया है। घायल भगवान लाल कुमावत का उपचार उप जिला चिकित्सालय आमेट में जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story