आमेट के विद्या निकेतन में मातृ सम्मेलन आयोजित, प्रतियोगिताओं में लिया भाग
विद्या भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोहन दास वैष्णव ने मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला, विजेता माताओं को किया गया सम्मानित।

तस्वीर में मातृ सम्मेलन के मंच पर अतिथि और समिति सदस्य कुर्सियों पर बैठे हुए हैं।
विद्या भारती संस्थान राजसमन्द द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, आमेट में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमती ममता सिंह की अध्यक्षता तथा श्रीमती संगीता पामेचा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शान्ता जी दक, श्रीमती निर्मला शर्मा, श्रीमती वनिता खमेसरा तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री भंवर लाल जी चंडालिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री मोहन दास जी वैष्णव, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख ने मातृ सम्मेलन के आयोजन के संदर्भ में विस्तृत उद्बोधन प्रदान किया। अतिथि परिचय श्रीमती मीना जीनगर ने कराया, जबकि स्वागत श्रीमती सरोज महात्मा एवं हेमलता टेलर ने किया।
मातृ सम्मेलन के दौरान माताओं के लिए प्रश्नोत्तरी एवं कुर्सी रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता माताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती सरोज चौबीसा ने किया। सम्मेलन में मातृशक्ति एवं विद्यालय के आचार्य दीदी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संस्था प्रधान हनुवन्त सिंह चूण्डावत ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
