आमेट: संत श्री आशारामजी बापू आश्रम आमेट द्वारा आराध्य देव श्री वेवर महादेवजी मेले के पावन अवसर पर विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


श्रद्धालुओं हेतु महाप्रसाद वितरण

  • मेले के प्रांगण में लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालुओं को श्रद्धा एवं सेवा भाव से फुलाव व लापसी का प्रसाद वितरित किया गया।
  • मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

स्वयंसेवकों की सुव्यवस्थित सेवा

आश्रम की श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ प्रसाद वितरण किया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आनंद का वातावरण रहा।


नर सेवा ही नारायण सेवा: बापूजी का संदेश

आश्रम के प्रवक्ता बालेश्वर भाई ने बताया कि: "बापूजी ने हमें सिखाया हैं की नर सेवा ही नारायण की सच्ची सेवा है।" इसी भावना को ध्यान में रखते हुए आश्रम द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।


स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना

स्थानीय श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने आश्रम की इस प्रति वर्ष चलने वाली इस सेवा की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story