आमेट वेवर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन होगा
राजसमंद के आमेट में चंद्रभागा नदी तट पर स्थित मंदिर में 11 से 15 फरवरी तक कलश स्थापना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य शोभायात्रा आयोजित की जाएगी।

आमेट के चंद्रभागा नदी तट पर स्थित श्री वेवर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले पंचदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
आमेट चंद्रभागा नदी तट पर स्थित श्री वेवर महादेव मंदिर, आमेट में पंचदिवसीय विशाल महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत भगवान शिव की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महोत्सव का कार्यक्रम विवरण
- 11 फरवरी 2026, बुधवार: प्रातः 11 बजे कलश स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
- 12 फरवरी 2026, गुरुवार: दोपहर 1 बजे हल्दी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- 13 फरवरी 2026, शुक्रवार: दोपहर 1 बजे मेहंदी कार्यक्रम रखा गया है।
- 14 फरवरी 2026, शनिवार: दोपहर 1 बजे भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा।
मुख्य आकर्षण एवं शोभायात्रा
महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 15 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, वहीं उसी दिन सायं 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा।
आयोजन समिति का आमंत्रण
"श्री वेवर महादेव मंदिर मंडल समिति, आमेट जिला-राजसमंद द्वारा आयोजित इस महोत्सव में सभी शिव भक्तों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है।"
आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा भक्तिमय वातावरण में शिव आराधना की जाएगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
