आमेट (राजसमंद): यहाँ उपखण्ड मुख्यालय पर सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में रविवार को नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया हुआ। चौराहों व मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए और पूरे नगर को भगवा झण्डों से सजाया गया। वहीं मुख्य लक्ष्मी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर भगवा फरियों और स्वागत द्वार लगाए गए।


भव्य शोभायात्रा एवं पुष्प वर्षा

नृसिंह द्वारा बाहर का अखाडा से लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल प्रांगण तक पूरे शोभायात्रा मार्ग मे भगवा झण्डे फरिया एवं जगह-जगह स्वागत द्वार हर समाज द्वारा लगाए गए।

  • जगह-जगह नागरिकों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
  • मुख्य बस स्टैंड पर जेसीबी द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
  • शोभायात्रा में घोड़े, डीजे, रथ एवं विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां सुशोभित रही, जो नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

2100 कलशों के साथ कलश यात्रा का मार्ग

शोभायात्रा एवं कलश यात्रा मे महिलाओं द्वारा 2100 कलश शामिल किए गए। यह कलश यात्रा नृसिंह द्वारा बाहर का अखाड़ा से प्रारंभ होकर निम्नलिखित मार्गों से गुजरी:

  • शनि महाराज मंदिर, तकिया रोड और राम चौक।
  • रामदेव मंदिर, बड़ीपोल, गणेश चौक और लक्ष्मी बाजार।
  • बस स्टैंड होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण पहुंची।

विशाल धर्मसभा और एकता का आव्हान

शोभायात्रा के समापन के पश्चात खेल प्रांगण में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया।

"धर्मसभा में हिन्दूओं पर हो रहें अत्याचारों के बारे मे विस्तार से बताया गया तथा आने वालें समय हिन्दूओं को संगठित रहकर एकता का परिचय देने का आव्हान किया।"

अतिथि एवं संतों का सानिध्य

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन रावत जयवर्धन सिंह ठिकाना आमेट की अध्यक्षता एवं शंकर लाल खटीक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर निम्नलिखित सन्तो व महन्तों का सानिध्य रहा:

  • महंत नंदादास महाराज
  • महा त्यागी महंत दिगंबर भूत गिरी महाराज बावजी गवारडी
  • भीलवाड़ा महंत हठ योगी गौऋषि
  • महंत रमेशदास महात्यागी पबराणा आमेट
  • रणछोडपुरी महाराज कपासन चित्तौड़
  • महंत रामेश्वर दास महाराज देवगढ़
  • रीटा दीदी ब्रह्मा कुमारी उदयपुर
  • मोहनलाल गुर्जर गायत्री परिवार
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story