आमेट से उमराह यात्रा पर रवाना हुए जायरीन, मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत
मक्का-मदीना की 20 दिवसीय उमराह यात्रा पर जाने वाले जायरीनों का आमेट में माल्यार्पण कर इस्तकबाल किया गया और देश में अमन-चैन की दुआ की अपील की गई।

तस्वीर में दिख रहे आमेट के मुस्लिम समाज के लोग उमराह यात्रा पर रवाना होने वाले जायरीनों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए एक साथ खड़े हैं।
मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी पाक और मुकद्दस इबादतों में शुमार मक्का-मदीना की 20 दिवसीय उमराह यात्रा पर मंगलवार को रवाना होने वाले जायरीनों का आमेट में मुस्लिम समाज के लोगों ने आत्मीय माहौल में माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक इस्तकबाल किया। इस दौरान जायरीनों से मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की गई।
उमराह यात्रा पर रवाना होने वालों में आमेट के पैश ईमाम सद्दाम हुसैन, पूर्व सदर सुन्नत जमाअत आमेट अल्ताफ खांन पठान, यूसुब भाई, उनकी पत्नी शबनम बानु, मुस्तकीम छीपा तथा भुरू छीपा शामिल रहे। सभी जायरीनों का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हाजी फकीर मोहम्मद छीपा, हाजी फ़कीर मोहम्मद चाबुकसवार, पत्रकार मुबारिक-अजनबी, सलीम मंसुरी, ईलाहीबक्ष कुरैशी, फिरोज़ शेख़, ताहिर शौरघर, सुल्तान हुसैन, इसुब छीपा, सलीम खांन, अली मोहम्मद मंसूरी, अशरद शेख़, मुस्तफा रंगसाज, टीपू फौजदार, युनूस छीपा, सद्दाम चाबुकसवार, हनीफ चाबुकसवार, शाहरूख खान, रईश बेग, शब्बीर हुसैन एसपी, कय्युम कुरैशी, ताहीर भाई कुरैशी, मेहमूद खां, शाहरुख सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
उमराह यात्रा पर रवाना होने वाले जायरीनों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बना, जहां समुदाय के लोगों ने जायरीनों से देश में शांति, सौहार्द और खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की अपील की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
