आमेट में परम धर्म मानस मंडल के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर विद्यालयी विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कथा वाचक पुष्कर दास ने आशीर्वचन दिए। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरिजा प्रसाद मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई।

कथा वाचक पुष्कर दास ने कहा कि प्रभु राम की महिमा शब्दों में नहीं कही जा सकती। रामचरित मानस की हर चौपाई एक मंत्र के समान है। घर में मानस रखने से घर मंदिर बन जाता है। घर में मानस रहेगी तो व्यसन स्वतः छूट जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सनातनी को हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए। सनातन धर्म के मंत्र की शक्ति अपार है। उन्होंने कहा कि मोबाइल बच्चों के भटकाव का कारण बन रहा है। अनीति के धन का परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।

प्रतियोगिताओं के तहत कनिष्ठ वर्ग में श्री राम स्तुति का गायन तथा वरिष्ठ वर्ग में रामचरित मानस पर आधारित अभिनय प्रस्तुत किया गया। कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल तथा द्वितीय स्थान सेठ तख्त कच्छारा विद्यालय ने प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान केंब्रिज स्कूल तथा द्वितीय स्थान स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल को मिला।

मानस को जानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एक्सीलेंट स्कूल तथा द्वितीय स्थान विद्यानिकेतन विद्यालय व एक्सीलेंट स्कूल रहे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संयोजक नन्द किशोर कंसारा, गंभीर सिंह राठौड़, राजेंद्र दाधीच, रमण कंसारा, नंदकिशोर कंसारा, पृथ्वीराज सेन, बंशीलाल पालीवाल और घनश्याम दास वैष्णव उपस्थित रहे। इसके अलावा नारायणलाल कंसारा, मदन सिंह चौहान, दौलत सिंह, रमेश पालीवाल, ओम लक्ष्कार, मुकेश दास वैष्णव और कुलदीप कंसारा सहित बड़ी संख्या में मानस प्रेमी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कविराज विजय सिंह राव ने किया।

तुलसीदास जयंती के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने श्री राम स्तुति, रामचरित मानस आधारित अभिनय और मानस ज्ञान से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से सहभागिता की। विजेताओं का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story