आमेट। स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में तुलसी अमृत विद्यापीठ का द्विवार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अध्यक्ष मनसुख लाल बंम्ब, संरक्षक गणपत लाल डांगी, मोहनलाल दक और महेंद्र बोहरा आदि ने मंच पर अपना स्थान ग्रहण किया।

प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण

अधिवेशन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए मंत्री मनीष ढिलिवाल द्वारा विगत समय का प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष विनोद बापना ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदन के सम्मुख रखा, जिसे उपस्थित सदन ने सर्व समिति से पारित किया। अध्यक्ष महोदय मनसुखलाल बंम्ब ने अपने उद्बोधन में विगत कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सहयोग के लिए सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

नवीन कार्यकारिणी का गठन और निर्वाचन

सत्र की समाप्ति पर अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी को विधिवत भंग करने की घोषणा की। इसके उपरांत उन्होंने चुनाव अधिकारी गणपत लाल डांगी व ज्ञानेश्वर मेहता से नवीन अध्यक्ष के चयन हेतु सदन से नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया। सदन ने ओम अर्हम ध्वनि के गुंजायमान स्वर के साथ सत्र 2026-28 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में अरविंद भरसारिया के नाम की घोषणा की।

गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्धजन उपस्थित रहे जिनमें रोशन लाल कोठारी, निर्मल गेलड़ा, प्रवीण ओस्तवाल, गेहरीलाल लाल पितलिया, मूलचंद बोलिया, अशोक गांधी, सुदीप छाजेड़, प्रकाश बोहरा, राजू पितलिया, भिकम खाब्या, अभय कुमार गेलडा, सुभाष कोठारी, कमलेश मेहता, मुकेश चपलोत, राजा बाबू एवं पवन कच्छारा आदि की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई जिसके परिणामस्वरूप अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अध्यक्षीय उद्बोधन

निवर्तमान अध्यक्ष मनसुखलाल बंम्ब ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि "विगत कार्यकाल की उपलब्धियां सभी के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल हैं और मैं इसके लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ।" इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story