आमेट के तुलसी अमृत विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा उत्सव, गुरु वंदना व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
आमेट के तुलसी अमृत विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया, जहां विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

तस्वीर में तुलसी अमृत विद्यापीठ परिसर में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान खड़े शिक्षकगण और मैदान में बैठे विद्यार्थी नजर आ रहे हैं।
आमेट उपखंड स्थित तुलसी अमृत विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव दीप प्रज्वलित कर गुरु वंदना के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी आस्था और सम्मान का भाव प्रस्तुत किया।
उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बालकों ने गीत, कहानी तथा गुरु भक्ति से ओतप्रोत प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर सभा का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित शिक्षकों ने सराहा और कार्यक्रम पूरे समय श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नंदलाल टेलर, निशांत पालीवाल, निलेश शर्मा, धर्मेश रेगर, राजू भोई तथा शिक्षिकाएं नीता चौहान, रेखा पालीवाल, रेखा जीनगर, शकुन्तला पालीवाल, शुभदा शर्मा, नेहा पंवार, निशा सुथार और ऋतु पंवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपिका सोनी ने किया। गुरु पूर्णिमा उत्सव का समापन गुरु वंदना और विद्यार्थियों की प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
