विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच एवं परामर्श

इस कैंप में आमेट परामर्शक डॉ. राजकुमारी और अनंता हॉस्पिटल टीम के डॉ. नेहा मेम, पिंकी, विकास पूनिया, एवं कन्हैया लाल पंचोली द्वारा जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 30 व्यक्तियों ने अपनी जांच करवाई।


कैंसर के लक्षण और पहचान

डॉ. राजकुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि: "कैंसर के सामान्य लक्षण हर लक्षण कैंसर ही हो, ऐसा ज़रूरी नहीं—लेकिन लंबे समय तक बने रहें तो जाँच ज़रूरी है।"

  • शरीर में किसी भी हिस्से में गांठ या सूजन।
  • अचानक वज़न कम होना या भूख न लगना।
  • लंबे समय तक थकान या कमजोरी।
  • लगातार खांसी, आवाज़ में बदलाव या सांस लेने में तकलीफ़।
  • मल या पेशाब में खून, या आदतों में बदलाव।
  • न भरने वाला घाव और त्वचा के रंग/तिल में बदलाव।
  • महिलाओं में स्तन में गांठ और निप्पल से स्राव।
  • बार-बार बुखार या रात को पसीना आना।

बचाव के उपाय और जीवनशैली

डॉक्टरों ने कैंसर से बचाव के निम्नलिखित उपाय साझा किए:

  • संतुलित आहार – हरी सब्ज़ियाँ, फल, दालें और नियमित व्यायाम व सक्रिय जीवनशैली।
  • जंक फूड, अत्यधिक तले-भुने व प्रोसेस्ड भोजन से बचें।
  • तेज़ धूप में निकलते समय सूर्य से सुरक्षा।
  • पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी।
  • महिलाओं को स्तन व सर्वाइकल कैंसर की जाँच और पुरुषों को प्रोस्टेट व ओरल कैंसर की जाँच।

"किसी भी असामान्य लक्षण को नज़रअंदाज़ न करें। समय पर डॉक्टर से परामर्श लें—जल्दी पहचान, बेहतर इलाज। कैंसर से डरें नहीं, जागरूक बनें।"


सामाजिक सहभागिता और उद्देश्य

महिला मंडल सदस्य सुधा मेहता ने बताया कि "इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति सजकता बढ़ाना है।" कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल सदस्यों द्वारा परामर्शक टीम का उपरणा व शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

उपस्थिति

इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:

  • तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत चोरड़िया, मंत्री मनोहर लाल पितलिया।
  • महासभा सदस्य प्रवीण ओस्तवाल, मुस्तफा सर।
  • तेयुप अध्यक्ष योगेश ढिलीवाल, मंत्री विशाल पीतलिया, JTN प्रतिनिधि पवन कच्छारा।
  • महिला मंडल अध्यक्ष मंजू हिरण, मंत्री संगीता चंडालिया।
  • संगीता पामेचा, उमा हिरण, मनीषा छाजेड़, रेणु छाजेड़, सुधा मेहता, सज्जन मेहता, पुष्पा सिंघवी, आशा डूंगरवाल, नवोदिता बापना और अंजू कोठारी।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story