आमेट: तेरापंथ महिला मंडल ने किया आयंबिल तप अनुष्ठान का आयोजन
तेरापंथ सभा भवन में आयोजित अनुष्ठान में 42 तपस्वियों ने लिया भाग, संयम और त्याग के जरिए आत्मशुद्धि का दिया संदेश।

तस्वीर में आयंबिल बैनर के सामने तेरापंथ महिला मंडल की बहनें और अन्य सदस्य उपस्थित हैं।
आमेट। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, आमेट की ओर से तेरापंथ सभा भवन में आयंबिल तप अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए आयंबिल तप की आराधना की।
इस अवसर पर उपस्थित साधकों ने संयम, त्याग एवं तपस्या के माध्यम से आत्मशुद्धि की दिशा में कदम बढ़ाया। आयंबिल तप जैन धर्म की महत्वपूर्ण तप साधना है, जिसमें साधक स्वाद एवं आहार की अनेक सीमाओं का त्याग करते हुए आध्यात्मिक साधना करता है।
महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई तथा सभी तपस्वियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में तप, त्याग और धार्मिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया, देवेंद्र कुमार मेहता, पारसमल पामेचा, महेंद्र बोहरा, हस्तीमल इटोदिया, लक्ष्मी लाल पामेचा, राजा बाबू, पवन कच्छारा, महिला मंडल मंत्री संगीता चंडालिया, नीवर्तमान अध्यक्ष संगीता पामेचा, उमा हिरण, सुरेखा ओस्तवाल, रीना रांका, निर्मला कोठारी, मयूरी पितलीया, इंदु बोहरा, मीना देवी दक, जतन देवी बंम्ब, शंभू देवी बंम्ब, कमला देवी डूंगरवाल, पुष्पा पामेचा, वनिता खमेसरा, नवोदित बाफना, सज्जन मेहता, टम्मू देवी चोरडिया, अनीता श्री श्रीमाल, सोनी देवी बाफना आदि उपस्थित रहे।
तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने सभी सहभागी 42 तपस्वियों के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त कीं और भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
