आमेट थाना क्षेत्र के जिलोला गांव में सोमवार देर रात मंदिर परिसर में सो रहे भोपाजी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने कालाजी बावजी मंदिर में सो रहे भोपाजी परसराम पुत्र केशा प्रजापत को दबोच लिया और उनके कानों में पहनी करीब एक तोला सोने की मुरकियां, करीब 15 तोला चांदी का कड़ा तथा जेब में रखे 15 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1.65 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कालाजी बावजी मंदिर में भोपाजी परसराम प्रतिदिन की तरह रात में मंदिर परिसर में सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे तीन अज्ञात बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर पहुंचे और सो रहे परसराम के कानों से मुरकियां निकालने लगे। आहट होने पर परसराम की नींद खुल गई। उन्होंने एक बदमाश को धक्का दिया और थप्पड़ भी मारा। इस पर तीनों बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर हाथ पकड़ लिए तथा जबरन कानों की सोने की मुरकियां, चांदी का कड़ा और जेब में रखे 15 हजार रुपए छीनकर मौके से फरार हो गए।

वारदात के बाद परसराम ने पास में सो रहे युवक को जगाकर पूरी घटना की जानकारी दी। गांव के बीच आबादी क्षेत्र स्थित मंदिर में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

आमेट थाने के एएसआई इन्द्र सिंह ने बताया कि परसराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। मंदिर परिसर में हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story