आमेट। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा आमेट ने बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कुंपालसर गांव में प्रधानाचार्य किशनाराम कायल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी गोविन्द सिंह रतनू के प्रतिनिधि मनीष साहू और विनोद कुमार को सौंपा गया। यह ज्ञापन प्रधानाचार्य ब्लॉक वाक्पीठ अध्यक्ष भंवर लाल पालीवाल, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि देवीलाल खटीक खाखरमाला, प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव तथा मंत्री अशोक कुमार खटीक के सानिध्य में दिया गया।

गरिमामय पद पर हमला निंदनीय और असुरक्षा का माहौल

उपशाखा के मंत्री अशोक कुमार खटीक ने बताया कि घटना की निंदा करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत ने कहा कि "प्रधानाचार्य विद्यालय का हेड ऑफ अधिकारी का गरिमामय पद होता है, इस प्रकार हमला करना निंदनीय है।" प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों पर हमला होना और आए दिन चोरियां होने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, विद्यालय के जान-माल की सुरक्षा हेतु सरकार को सभी विद्यालयों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड लगवाने चाहिए।" उपशाखा अध्यक्ष मोहन लाल जाट ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी।

दस्तावेजों के सत्यापन हेतु गाइडलाइन और व्यावहारिक सुधार की मांग

प्रधानाचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष भंवर लाल पालीवाल, प्रतिनिधि देवी लाल खटीक खाखरमाला और प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने प्रशासनिक सुगमता हेतु सुझाव देते हुए कहा कि "आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व आवश्यक दस्तावेजों को राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित करवाने हेतु गाइडलाइन तैयार करनी चाहिए जिससे इस कार्य में सुगमता आएगी।" वहीं, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा व गोपी लाल रेगर ने व्यावहारिक कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि "आय प्रमाण पत्र में वार्षिक आय बहुत कम निर्धारित होने से आय प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं कर सकते हैं।" सामूहिक रूप से घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित पदाधिकारी

इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि देवीलाल खटीक खाखरमाला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, सद्दीक मोहम्मद, प्रधानाचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष भंवर लाल पालीवाल और प्रधानाचार्य घोसुण्डी अविनाश जोशी उपस्थित रहे। साथ ही पीएम श्री राउमावि आमेट प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, उपशाखा मंत्री अशोक कुमार खटीक, लक्ष्मण लाल रेगर लिकी, गोपी लाल रेगर साकरडा, दौवड़ा प्रधानाचार्य सुरेश कुमावत, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, किशनलाल गुर्जर, गणेश लाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर पारीक, बुद्धि प्रकाश मीणा एवं मोहन सिंह चौहान सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story