आमेट में तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति, राजस्थान के बैनर तले शिक्षकों ने REET-2024 भर्ती की नियुक्तियों से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी साक्षी पूरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि नियुक्तियों से पहले स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो प्रदेशभर में महा-आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया कि कार्मिक विभाग द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-1 एवं लेवल-2 सहित पीटीआई, प्रबोधक, लैब असिस्टेंट, प्रयोगशाला सहायक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष के स्थानांतरण पर लंबे समय से रोक लगी हुई है, जबकि अन्य विभागों में तबादले किए जा चुके हैं। समिति का कहना है कि पिछले आठ वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण के अधिकार से वंचित हैं, जिसके कारण दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षकों ने मांग की कि REET-2024 भर्ती के तहत नई नियुक्तियां देने से पहले स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कर पात्र शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर के शिक्षक व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान सदीक मोहम्मद, सत्य प्रकाश मीणा, मनराज मीणा, मोहनलाल गुर्जर, राहुल कुमावत, राम प्रसाद, निरंजन, रोशन चौधरी, मुकेश कुमार और आसाराम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने नियुक्तियों से पूर्व स्थानांतरण प्रक्रिया लागू करने की मांग को दोहराते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story