आमेट में महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत मैत्री वीरा आमेट केंद्र की ओर से "स्वस्थ मां स्वस्थ शिशु" जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगरिया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक माह किए जाने वाले बेबी किट वितरण अभियान के तहत मैत्री वीरा केंद्र आमेट द्वारा प्रत्येक गर्भवती महिला को उनके नवजात शिशु के लिए बेबी किट प्रदान की गई।

यह कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगरिया में डॉ. विजय शर्मा, डॉ. एलएचवी विमला बी. नायर, नर्सिंग ऑफिसर महेशजी कुमावत तथा एएनएम सीमा पालीवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यशाला के दौरान मैत्री वीराओं ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान स्वयं तथा नवजात शिशु की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है, ताकि शिशु स्वस्थ एवं हष्ट-पुष्ट रह सके। उन्होंने माताओं को यह भी समझाया कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध अत्यंत लाभदायक होता है, इसलिए कम से कम छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए, जिससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। उन्हें पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ शिशु की बेहतर देखभाल भी कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में मैत्री वीरा की अध्यक्ष वीरा मनीषा छाजेड़ एवं मंत्री मनीषा डांगी ने सभी सदस्यों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री वीरा मनीषा डांगी, वीरा अनिता छाजेड़, वीरा अंजू कोठारी, वीरा उमा हिरण, वीरा निर्मला कोठारी, वीरा लीला ढीलीवाल, वीरा सुनीता गेलडा, वीरा कमला रानी भारसारिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में सहयोग दिया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story