आमेट में संविधान दिवस के अवसर पर ताल्लुका विधिक सेवा समिति के निर्देशन में स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में बाल संसद एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिले के विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने मॉक सेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल और संसद सदस्यों की भूमिकाएं निभाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बाल संसद में “सोशल मीडिया” विषय पर गहन चर्चा की गई और विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का वास्तविक अनुभव साझा किया।

इस अवसर पर न्यायाधीश महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस हमारी लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया और प्रकृति संरक्षण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी, जिससे उनकी कानूनी जागरूकता में वृद्धि हुई। अंततः कार्यक्रम का समापन न्यायालय परिसर में न्यायाधीश, स्टाफ और अधिवक्ताओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ।

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा भी प्रदान की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story