आमेट चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आमेट ब्लॉक स्तरीय पुरुष एवं महिला नसबंदी मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का समय और स्थान

  • यह शिविर 13 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे सेटेलाइट चिकित्सालय कांकरोली में आयोजित होगा।

अधिकारियों की जानकारी और संदेश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत बिंदल एवं डिप्टी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि:

"आमेट ब्लॉक का यह महिला एवं पुरुष नसबंदी मेगा शिविर विभागीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आमजन को परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।"

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारी

कार्यक्रम के तहत पात्र महिला एवं पुरुषों के नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

क्षेत्रवासियों से अपील

  • चिकित्सा विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाएं।
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story