आमेट में महावीर इंटरनेशनल आमेट के तत्वावधान में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को चर्म रोग निदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर तेरापंथ सभा भवन, आमेट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें अहमदाबाद के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. गोराग शाह मरीजों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श देंगे।

शिविर में खुजली, मुंहासे, दाद, खाज, एक्जिमा, गर्मी से निकलने वाले दाने, पैरों की चमड़ी फटना, मस्से, गांठ और हाथ-पैरों में होने वाले चांद सहित विभिन्न चर्म रोगों की जांच की जाएगी। मरीजों को उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

महिलाओं में सफेद पानी की समस्या के साथ बालों में रूसी, सिर में खुजली, मुंहासे और बालों के झड़ने जैसी समस्याओं को लेकर भी परामर्श उपलब्ध रहेगा। आयोजकों के अनुसार शिविर में पुरुषों और महिलाओं के लिए हर्बल शैम्पू एवं फेसवॉश भी उपलब्ध रहेंगे।

शिविर में मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी। महावीर इंटरनेशनल आमेट ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story