आमेट। नगर के वीर पत्ता सर्कल स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा समागम होने जा रहा है। महंत नंददास महाराज महात्यागी (आमेट आश्रम) के पावन सानिध्य में मलमास के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से यह आयोजन आश्रम में निरंतर जारी 24 वर्षों की धूनी शांति के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर संपूर्ण क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह व्याप्त है।

इस धार्मिक महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 18 मई को एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु सम्मिलित होकर धर्म ध्वजा फहराएंगे। तत्पश्चात, 19 मई से 25 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक कथा का प्रवाह चलेगा। राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता युवराज कृष्ण महाराज चित्रकूट वाले अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण के गूढ़ प्रसंगों का वाचन कर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।

आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 25 मई को एक विशाल भंडारे का आयोजन निर्धारित है, जो दोपहर 4 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे तक अनवरत चलेगा, जहां सभी भक्त प्रसादी ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर धर्म लाभ उठाने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है। धूनी शांति के इस दुर्लभ अवसर पर आयोजित हो रही यह कथा आमेट क्षेत्र की आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story