आमेट में मेवाड़ क्षत्रिय रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजसमंद की ओर से क्षेत्र के प्राचीन शिवलाल महादेव मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावणा राजपूत समाज की ओर से मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।

ध्वजारोहण से पूर्व भगवान महादेव को भोग धराया गया तथा महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद समाज की ओर से मंदिर का दानपात्र खोला गया, जिसमें 3800 रुपये प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के बाद समाज की सराय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सराय के बकाया कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सराय के बकाया निर्माण कार्य को लेकर समाज के भामाशाहों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में समाज के जिला अध्यक्ष मक्कनसिंह पड़ियार, मनोहरसिंह काजीगुंडा, लालसिंह सिसोदिया, जगदीश सिंह भाटी, चैनसिंह करटा, उंकारसिंह बल्लों का खेड़ा, रतनसिंह डूंगा खेड़ा, राधेश्याम सिंह धुकल खेड़ा, अर्जुनसिंह खारा, सेलागुडा से लालसिंह, भेरूसिंह, मदनसिंह, प्रतापसिंह, कालूसिंह, शम्भूसिंह, लादूसिह, लक्ष्मणसिंह, मनोहरसिंह, दीपसिंह, गणपतसिंह, कैलाशसिंह, नारायनसिंह, सुरेशसिंह, फलासिया से शंकर सिंह, बाबूसिंह, भंवरसिंह, काजीगुडा से शंभूसिंह, गोकलसिंह, भगवतसिंह, हिरसिंह तथा उदावतो का खेड़ा से तेज सिंह सहित आसपास के गांवों के समाजजन उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण, धार्मिक आयोजन और बैठक के दौरान मंदिर के दानपात्र से प्राप्त राशि तथा सराय के बकाया निर्माण कार्यों को लेकर समाज की सहभागिता सामने आई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा के साथ सराय के शेष कार्यों को पूरा करने पर भी विचार किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story