✕
आमेट: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वर्ष 2026 कैलेंडर का विमोचन
By Mubarik Ajnabi, RajsamandPublished on
आमेट के मित्र मंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने और राष्ट्र हित में शिक्षा के संदेश के साथ नव वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।

x
आमेट के मित्र मंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वर्ष 2026 कैलेंडर का विमोचन करते अतिथि कृष्ण गोपाल नंदवाना, मुकेश वैष्णव, सुजीत त्रिपाठी व अन्य।
आमेट के मित्र मंडल सभागार में पीपली डोडीयान के पीईईओ कृष्ण गोपाल नंदवाना व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश प्रतिनिधि एवं आमेट के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वार्षिक कैलेण्डर वर्ष 2026 का विमोचन किया गया।
स्वत्व के आभार और सनातन संस्कृति पर आधारित कैलेंडर
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा राजसमंद के जिला मंत्री सुजीत त्रिपाठी ने बताया कि वार्षिक कैलेंडर में स्वत्व का आभार लेकर, भारती की जय करें विषय पर तैयार किया गया जिसमें अंग्रेजी महिनों के साथ साथ विक्रम संवत के महिने एवं सनातन संस्कृति के सभी तीज, त्योहार का वर्णन दर्शाया गया है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा आमेट के पूर्व अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वार्षिक कैलेण्डर में दर्शाए स्वदेशी वस्तुएं अपनाने हेतु जागरूकता के संदेश पढ़कर सभी को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने "स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ" का ओजस्वी नारा दिया।राष्ट्र हित में शिक्षा और अतिथियों का अभिनंदन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल नंदवाना ने अपने उद्बोधन में "राष्ट्र के हित में शिक्षा" विषय पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार सालवी द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान पीईईओ कृष्ण गोपाल नंदवाना, जिला मंत्री सुजीत त्रिपाठी व दिनेश कुमार सालवी का आमेट उपशाखा की ओर से पूर्व अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने भावभीना अभिनन्दन किया।गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर अध्यापिका कल्पना शर्मा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, सुरभि छीपा, चेतना बागवान, सिद्धार्थ खटीक व रुद्र प्रताप सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शैक्षिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।
Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
Next Story
Related News
X
