आमेट: सेठ तख्तमल कच्छारा राजकीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च अंतिम तिथि
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नर्सरी से 12वीं तक आवेदन शुरू, कक्षा 11 और 12 में विज्ञान संकाय उपलब्ध, अधिक आवेदन पर लॉटरी से होगा चयन।

आमेट स्थित सेठ तख्तमल कच्छारा राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत जानकारी देते संस्था प्रधान कालुराम।
आमेट। नगर के सेठ तख्तमल कच्छारा राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में सत्र 2026-27 हेतु राज्य सरकार के आदेशानुसार 23 मार्च तक आनलाईन आवेदन प्रक्रिया ज़ारी है।
प्रवेश हेतु उपलब्ध कक्षाएं एवं संकाय
विधालय के संस्था प्रधान कालुराम ने बताया कि विधालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक संचालित है। विधाथीं कक्षा 11 व कक्षा 12 में विज्ञान संकाय में प्रवेश ले सकतें हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जा रही है।
सीटों का निर्धारण एवं चयन प्रक्रिया
संस्था प्रधान के अनुसार, एवं कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक विभाग द्वारा निर्धारित सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। निर्धारित सीटों के ज्यादा आवेदन आने पर लाटरी द्वारा चयन प्रक्रिया द्वारा प्रवेश दिया जाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
