आमेट के सेलागुड़ा स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
विवेकानंद मॉडल स्कूल के संस्था प्रधान नीलेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए जीवन में कभी नशा न करने की शपथ दिलाई।

तस्वीर में विद्यालय परिसर में नशा मुक्ति अभियान के दौरान एक व्यक्ति माइक पर संबोधित कर रहा है।
आमेट के समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेलागुड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय विवेकानंद मॉडल स्कूल आमेट के संस्था प्रधान नीलेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी देते हुए जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली।
संस्था प्रधान नीलेश कुमार ने कहा कि हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। इस पवित्र शरीर को नशे से बचाना चाहिए। नशा करने से तन, मन और धन का नुकसान होता है तथा जीवन में नकारात्मक विचार आते हैं। इसके लिए हमें युक्ति से मुक्ति का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा नाश का द्वार है। जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाकर अच्छे लीडर बनने का प्रयास करना चाहिए और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले साधनों से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष लाखों लोग तंबाकू से होने वाली अनेक बीमारियों से ग्रसित होकर काल का ग्रास बन जाते हैं। नशे के कारण कई परिवार उजड़ गए हैं। अतः जीवन में सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।
मॉडल स्कूल के व्याख्याता रघुवीर सिंह चुण्डावत ने कहा कि हमें राष्ट्र की संपत्ति को सुरक्षित रखना चाहिए। अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए तथा राष्ट्र के प्रति सेवा और समर्पण की भावना रखनी चाहिए। इसी में हमारी राष्ट्रभक्ति है।
प्रधानाचार्य जीतेश कुमार जैन ने बच्चों को सकारात्मक विचार रखने और जीवन में नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र कुमार प्रजापत, मुनेश कुमार, राजाराम, मेवाराम, हेमलता चौहान, मंजू भांड, भावना वैष्णव, लता शर्मा, सुनीता कुमारी, निरमा, गोपाल लाल टेलर, चुन्नीलाल, ममता सिसोदिया, हर्ष कुमार, पूजा सेन, रोशन लाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में नशे से होने वाले नुकसान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
