आमेट। समीपवर्ती ग्राम सेलागुड़ा स्थित सालम सागर तालाब के आसपास खेतों में बिजली व्यवस्था पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बदहाल बनी हुई है। विद्युत विभाग की लापरवाही और रखरखाव के अभाव में बिजली लाइन बंद होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में फसल बुवाई का समय होने के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ग्राम के किसान किशनलाल राका, गणेश लाल, रुपाली, रामलाल, मीयाराम सहित अन्य किसानों ने बताया कि सालम सागर तालाब के आसपास स्थित खेतों में पिछले करीब डेढ़ साल से विद्युत लाइन बंद पड़ी है। लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण खेतों के बीच से गुजरने वाली बिजली लाइन के कई विद्युत पोल नीचे की ओर झुक गए हैं। वहीं, कई स्थानों पर बिजली के तार भी नीचे लटक रहे हैं।

किसानों का कहना है कि झुके हुए विद्युत पोल और नीचे लटकते तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। खेतों में फसल बोने का समय होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने का असर किसानों के कृषि कार्यों पर भी पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करवाने और बंद पड़ी लाइन को चालू कराने की मांग को लेकर वे कई बार संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। करीब डेढ़ वर्ष से बनी इस स्थिति के कारण किसानों में नाराजगी है और वे विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग कर रहे हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story