राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ आमेट के तत्वावधान में द्वितीय व तृतीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया।


फ्लेग सेरेमनी और गार्ड ऑफ ऑनर

शुक्रवार प्रातःकालीन सत्र फ्लेग सेरेमनी में अतिथि देवी लाल खटीक (पीईईओ खाखरमाला) और राकेश कुमार (अध्यापक मुणडकोशिया) के आगमन पर स्काउट व गाइड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अतिथियों का स्वागत सम्मान सुरेन्द्र कुमार चरनाल ने किया।


मुख्य अतिथि का संदेश

प्रातः कालीन सत्र में देवी लाल खटीक ने स्काउट्स को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया:

"सभी स्काउट को अपने जीवन शैली में पर्यावरण को सुरक्षित रखना व पर्यावरण को बचाना और अपने समाज व गांव को पर्यावरण को बचाने का सन्देश दिया।"

सुरेंद्र कुमार चरनाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


शिविर की गतिविधियाँ और प्रथम दिवस

शिविर की शुरूआत हुई जिसमें आमेट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालय से सभी स्काउट व गाइड भाग ले रहे हैं। प्रथम दिवस में शिविर में निम्नलिखित प्रशिक्षण दिए गए:

  • राष्ट्रगान और झंडा गीत
  • प्रतिज्ञा और प्रार्थना
  • स्काउट के बारे में सामान्य जानकारी विभिन्न दक्ष प्रशिक्षको द्वारा दी गई

उपस्थित दक्ष प्रशिक्षक

शिविर में प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रशिक्षक उपस्थित रहे:

  • सुरेंद्र कुमार चरनाल
  • गौरी शंकर पारीक
  • कुलदीप पारीक
  • कुलदीप खटीक
  • गीता
  • रिजवान अहमद

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story