आमेट में स्काउट गाइड स्थानीय संघ का द्वितीय व तृतीय सोपान शिविर शुरू
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ आमेट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय शिविर में 215 संभागी ले रहे हिस्सा।

आमेट में आयोजित द्वितीय व तृतीय सोपान शिविर के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर देते स्काउट्स और गाइड्स।
शिविर विवरण व उद्घाटन
- आयोजन तिथि: दिनांक 11/2/26 से 15/2/26 तक।
- शुभारंभ: स्थानीय संघ सचिव गिर्राज डाकोत ने बताया कि आज प्रातः 10:00 बजे उद्घाटन कर शिविर की शुरुआत हुई।
अतिथि उद्बोधन एवं सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने विचार साझा किए:
- मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने "सभी को स्काउट को अपने जीवन शैली में ग्रहण करने की शिक्षा दी।"
- विशिष्ट अतिथि निलेश कुमार खटीक (मॉडल स्कूल आमेट) ने स्काउट की शुरुआत व लार्ड माउंटबेटन के जीवनी के बारे में जानकारी दी।
- स्काउट गाइड प्रधान नंद किशोर कंसारा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
स्काउट गाइड द्वारा सभी अतिथियों का गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान कर शिविर की शुरूआत हुई।
सहभागिता एवं प्रशिक्षण
इस शिविर में आमेट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालय से लगभग 130 स्काउट व 85 गाइड भाग ले रही है।
प्रशिक्षण सत्र में निम्नलिखित दक्ष प्रशिक्षक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं:
- सुरेंद्र कुमार चरनाल
- गौरी शंकर पारीक
- कुलदीप पारीक
- कुलदीप खटीक
- गीता

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
