आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत के सानिध्य में एनएसएस बालिकाओं व शिक्षकों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर नववर्ष संवत्सर विक्रम संवत 2083 का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को कलात्मक रंगोली से सजाया गया और दीप जलाकर सनातन संस्कृति के नए वर्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।

भारतीय नव संवत्सर का महत्व और सांस्कृतिक विरासत

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक मुकेश वैष्णव ने भारतीय नव संवत्सर विक्रम संवत के महत्व को प्रतिपादित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "भारतीय सनातन संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को नववर्ष मनाने की परम्परा है इस दौरान ऋतु परिवर्तन होने से प्रकृति में मौसम सुहावना बन जाता है।" इस सांस्कृतिक आयोजन के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों के बीच मिठाई वितरण कर खुशियाँ साझा की गई।

वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति और शुभकामना संदेश

प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने नववर्ष के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह फागणा, नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, नलिना मीरा सैनी, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी एवं बालकृष्ण आमेटा आदि उपस्थित थे। इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक राखी आर्य व शिक्षक मुकेश वैष्णव द्वारा किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story